कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
गुजरात। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने वाले ओबीसी नेता और पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अल्पेश के साथ कांग्रेस के कई और विधायकों भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि अल्पेश को बीजेपी सरकार में सीधे मंत्री बनाया जा सकता है. सचिवालय के स्वर्णिम संकुल 2 के दफ्तर में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने कुछ दिन पहले खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया था.

No comments