Breaking News

आरईएस सेवानिवृत्त कल्याण समिति का पेंशनर समाज में विलय

श्रीगंगानगर। राजस्थान शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के संगठन आरईएस सेवानिवृत्त कल्याण समिति ने शनिवार को राजस्थान पेंशनर समाज में विलय कर दिया। आरईएस सेवानिवृत कल्याण समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह व कोषाध्यक्ष मदन मिड्ढा, लक्ष्मण मिड्ढा, अमर लाल, अश्विनी शर्मा, कांता मदान, इन्दु खडग़ावत सहित अनेक सदस्यों ने पेंशनर समाज की बैठक में विलय की घोषणा करते हुए संगठन के पास बची हुई राशि पेंशनर समाज को भेंट कर दी।


No comments