ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत
- दहेज हत्या का आरोप
रायसिंहनगर। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मृतका 40 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी धर्मपाल निवासी वार्ड नम्बर 8 रायङ्क्षसहनगर थी। उसके पिता हरीराम निवासी 23 बीबी बेरां पदमपुर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री सावित्री देवी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन उसकी पुत्री पर जुल्म कम नहीं हुए। जहर से सावित्री देवी की मौत हो गई। उन्हें संदेह है कि पति धर्मपाल, सास व देवर ने सावित्री देवी को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की 28 फरवरी को मौत हो गई थी। एक मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।

No comments