Breaking News

बिहार की सभी जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

- खुफिया इनपुट के आधार पर चला अभियान
बिहार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी जेलों में सघन छपेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं. पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर, भागलपुर जेल, पूर्णिया जेल सहित बिहार के तमाम जेलों में छापेमारी की जा रही है. आईजी मिथिलेश मिश्रा के निर्देश पर जारी इस अभियान में  जेलों के भीतर से होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही मोबाइल, मादक पदार्थ और आग्नेयास्त्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है. विशेष तौर पर नामचीन और कुख्यात अपराधियों के साथ जेल में बंद सफेदपोशों के सेल में भी ये छापेमारी अभियान चलाए जा रहे  हैं. इस क्रम में कई जेलों से आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. गया केद्रीय कारागार में एसएसपी सिटी, एसपी, सदर एसडीओ,  सदर डीएसपी समेत कई थानाध्यक्षों की मौजूदगी में छापेमारी की गई.
छापेमारी कर बाहर निकलने के बाद डीएम अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि इसमें एक मोबाइल, एक चार्जर, कुछ कैंची बरामद किए गए. जब्त सामानों के आधार पर संबंधित कैदी पर होगा मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है.


No comments