नीलकंठ नाइटराइडर्स को हराकर श्याम स्ट्राइकर्स फाइनल में
श्रीगंगानगर। धानमंडी व्यापारियों की क्रिकेट प्रतियोगिता मंडी प्रीमियर लीग (एमपीएल-6) के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। अलसुबह बारिश की वजह से पहला मैच डेढ़ घंटे की देरी से शुरु हुआ। बीच में भी कई बार बारिश ने खलल डाला। पहले सेमीफाइनल में नीलकंठ नाइटराइडर्स को 25 रनों से हराकर श्याम स्ट्राइकर्स की टीम फाइनल में पहुंची। शाम को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम कल फाइनल में श्याम स्ट्राइकर्स से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। समापन समारोह के मुख्यातिथि सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ होंगे।
एमपीएल-6 चेयरमैन विनीत जिन्दल ने बताया कि बारिश की वजह से देरी से शुरु हुए मैच के मुख्यातिथि डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई ने श्याम स्ट्राइकर्स और नीलकंठ नाइटराइडर्स के बीच टॉस करवाया। बाद मेें उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। इस अवसर पर टे्रडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, राजकुमार बंसल, विनय जिन्दल, संजय खेमका, दीपक डूंगाबूंगा, राजेश पोकरणा, ओमप्रकाश गर्ग, योगेन्द्र शर्मा, पार्षद हरविन्दर पांडे, राजेंद्र चुघ, सुमेर सिडाना, डिम्पल कुमार, सुरेश गुप्ता पिंटा, बिट्टू महिपाल, शक्ति अग्रवाल, भूपेंद्र गाबा, गौरव सहारण, संजय बतरा, मोनू बजाज, सतीश काकडिय़ा, सुरेंद्र धारणिया व अन्य मौजूद रहे।
विनीत जिन्दल ने बताया कि नीलकंठ नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए श्याम स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवर्स में 8 विकेट पर 113 रन बनाए। सुचित ने 1 चौके और 1 छक्के की सहायता से सबसे ज्यादा 24 रन बनाए जबकि रिंकू ने 17, प्रदीप ने 16 और मनील ने 14 रनों का योगदान दिया। नीलकंठ नाइटराइडर्स की ओर से प्रीतपाल ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि सुनील मित्तल ने 2 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 2 खिलाडिय़ों को आऊट किया। 114 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नीलकंठ नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पारी आगे बढ़ाई। इसी वजह से टीम 13 ओवर तक 5 विकेट खोकर सिर्फ 49 रन ही बना सकी। अंत में पूरी टीम 88 बनाकर ऑलआऊट हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 14 रन अनुज ने बनाए। श्याम स्ट्राइकर्स के लिए प्रदीप गोदारा और अनुज ने 2-2 खिलाडिय़ों के विकेट चटकाए। मिटठू को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। जसकरणसिंह सिद्धू, कन्हैया पारीक व सुखविन्दर सिंह ने अम्पायरिंग और मदन बेनीवाल-रणदीप सिंह ने स्कोरिंग की। केवी इंटरटेनमेंट की कृष्णा वर्मा ने एंकरिंग की जबकि मानव, रियाज ने गीतों और कोरल डांस ट्रूप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

No comments