Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी सहित चार जनों पर फर्जी पट्टा जारी करवाने का आरोप

- सरपंच ने करवाया मुकदमा
घड़साना। पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी सहित चार जनों पर फर्जीवाड़ा करके ग्राम पंचायत से पट्टा जारी करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पंचायत सरपंच ने ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पहले पट्टा जारी होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पट्टा जारी करवा लिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत 24 एएस-सी की सरपंच ज्योति मेघवाल पत्नी डूंगर मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह ग्राम पंचायत में वर्ष 2015 से सरपंच हैं। दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक ने ग्राम पंचायत के चक 3 एसटीआर में वार्ड नम्बर 1 में स्थित एक भूखण्ड को निलाम किया था। निलामी में मनफूलराम पुत्र नंदराम कुम्हार निवासी वार्ड नम्बर 12 ने भूखण्ड खरीद लिया था। मनफूलराम ने यह भूखण्ड मदनलाल पुत्र रामचन्द्र निवासी 5 पीएसडी को बेच दिया। मदनलाल ने इकरारनामा के आधार पर यह भूखण्ड जसपाल सिंह पुत्र निशान सिंह को बेच दिया।
जसपाल सिंह ने वर्ष 2013 में इस भूखण्ड का पंचायत से पट्टा जारी करवा लिया। इस पट्टे पर ग्राम विकास अधिकारी पवन शर्मा के हस्ताक्षर हैं। जसपाल ङ्क्षसह ने भूखण्ड को रायङ्क्षसहनगर भूमि विकास बैंक में रहन रख कर ऋण भी प्राप्त कर लिया। इसके बावजूद मदनलाल द्वारा जसपाल सिंह के पक्ष में निष्पादित इकरारनामा में कांट छांट करके जसपाल सिंह के नाम को इकबाल सिंह कर लिया। आरोपी जसपाल ङ्क्षसह, इकबाल ङ्क्षसह, अवतार सिंह व ग्राम विकास अधिकारी पवन शर्मा ने फर्जीवाड़ा करते हुए इकबाल सिंह के नाम से पुन: पट्टा जारी करवा लिया। भूखण्ड पर लिया गया ऋण भी अदा नहीं किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


No comments