ट्रेक्टर रेहड़ा की टक्कर से बाइक की मौत
अनूपगढ़ (एसबीटी)। मंगलवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान गांव 23 ए निवासी रमेश नायक पुत्र लिखमाराम नायक के रूप में हुई। उसके भाई ओमप्रकाश नायक निवासी 23 ए की रिपोर्ट पर लक्कड़ रेहड़ा के चालक सहीराम पुत्र ख्यालीराम निवासी वार्ड नम्बर 1 अनूपगढ़ के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ओमप्रकाश नायक ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रमेश नायक बाइक पर सवार होकर अनूपगढ़ से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव 22 ए नहर के निकट सामने से आ रहे लक्कड़ रेहड़ा ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments