युवक से मारपीट करके नगदी लूटी
- टाटा मैजिक टैम्पो में सवार थे लुटेरे
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने बीती रात तीन अज्ञात युवकों ने एक छात्र से मारपीट करके उससे नगदी लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बॉर्डर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के बाद पुलिस अलर्ट होने के दावे ठोक रही है और सरेराह एक युवक से मारपीट करके लूट की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात लुटेरे फरार हो जाते हैं। यह पुलिस की सतर्कता दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव उम्मेवाला निवासी 28 वर्षीय अजय पुत्र देवीलाल श्रीगंगानगर में पढ़ाई करता है। वह अस्पताल के निकट किराये के मकान में रहता है। बीती रात वह निशान सिंह पेट्रोल पम्प के निकट लगे एटीएम से नगदी निकालने आया था। एटीएम से रुपए निकालने के बाद जब वह बाहर निकला, तो कुछ युवक आपसे में धक्कामुक्की कर रहे थे। इन युवकों ने अजय को भी धक्का दे दिया। इसके बाद अजय सरकारी अस्पताल के सामने ज्याणी होटल पर पहुंचा, तो वही युवक पीछे आ गये। यहां उसके साथ मारपीट की और पर्स छीन कर ले गये। पर्स में 25 हजार रुपए की नगदी बताई जाती है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई भूप सिंह ने बताया कि अजय के चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। उन्होंने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन टाटा मैजिक में फरार हुए युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। अजय ने बीती रात मुकदमा दर्ज करने के लिए रिपोर्ट नहीं दी थी। सदर पुलिस ने बताया कि बीती रात घटना को लेकर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

No comments