Breaking News

तीन वाहनों से 7 लाख रुपए कर व जुर्माना वसूली

- बीना ई वे बिल माल परिवहन करते रोके गए थे 6 वाहन
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। वाणिज्य कर विभाग की प्रतिकरापंचन शाखा द्वारा बिना ई वे बिल माल परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों पर 7 लाख रुपए कर व जुर्माना वसूली की गई है। इसके अलावा 3 वाहनों के खिलाफ जांच जारी है।
वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) हरीराम लोहार ने बताया कि गत दिनों रोड चैकिंग के दौरान आयरन, स्क्रैप एवं परचून के सामान से लदी 6 गाडिय़ों पर कर चोरी का संदेह होने पर निरुद्ध किया गया था। इन वाहनों से दिल्ली से श्रीगंगानगर तथा श्रीगंगानगर से अन्य राज्यों के लिए बिना ई वे बिल माल परिवहन की जानकारी मिली थी। ट्रांसपोर्ट चैकिंग के दौरान दो वाहनों से माल दिल्ली से श्रीगंगानगर परिवहन किया जा रहा था। इन पर सवा पांच लाख रुपए कर व जुर्माना लगाते हुए वसूली की गई है। इसी तरह कर चोरी के संदर्भ में आयरन स्क्रैप से भरे ट्रक की जांच के बाद डेढ़ लाख रुपए कर व जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि परचून से भरे 3 ट्रकों की जांच भी की जा रही है। इन ट्रकों में 20 लाख रुपए का माल बोगस दस्तावेजों के साथ परिवहन किया जा रहा था।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि खरीफ की फसल सीजन के कारण कर चोरी एवं अवैध माल परिवहन की शिकायतें बढ़ गई हैं। ऐसे में प्रतिकरापवंचन शाखा द्वारा वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। टीम का नेतृत्व सुनील मील, राज्य कर अधिकारी संजय अरोड़ा व अनुराधा चौधरी कर रहे हैं। टीम में सन्नी प्रताप त्रिपाठी, कनिष्ठ वाणिज्यकर अधिकारी रवि शर्मा भी शामिल हैं।


No comments