इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट पहली बार आईजीआई स्टेडियम में होगा
नई दिल्ली। इंडिया ओपन के नौंवे चरण का आयोजन 26 से 31 मार्च तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कराया जाएगा जो वल्र्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नमेंट है। पिछले 7 वर्षों से इस टूर्नमेंट का आयोजन सिरी फोर्ट खेल परिसर में किया जाता रहा था। आईजीआई में 1982 एशियाई खेल जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं कराई जा चुकी हैं जबकि हाल में इसमें एआईबीए महिला वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया था। सभी मैच केडी जाधव इंडोर हाल में कराए जाएंगे।

No comments