नेट सत्र में एमएस धोनी की बांह में चोट लगी
हैदराबाद। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले शनिवार को भारतीय टीम के नेट सत्र के दौरान चोट लग गई। वह टीम के सहयोगी स्टाफ सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन ले रहे थे, तभी उनकी दाईं बांह के अगले हिस्से में चोट लग गई। पूर्व भारतीय कप्तान ने नेट में काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टीम के सभी खिलाड़ी अधिकारिक सत्र के बाद थ्रोडाउन ले रहे थे। राघवेंद्र की ऐसी ही एक गेंद धोनी की बांह के अगले हिस्से से लग गई।


No comments