Breaking News

दुती चंद को 200 मी में स्वर्ण, एशियन चैम्पियनशिप का टिकट भी मिला

नई दिल्ली। एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट दुती चंद ने इंडियन ग्रांप्री में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनका सात दिन में दूसरा स्वर्ण है। दुती ने 23.30 सैकंड का समय निकाला। उन्होंने दोहा में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अंजली देवी ने रतज और सुप्रिया मंडल ने कांस्य जीता। वहीं, धरुन अय्यासामी ने हर्डल रेस में 49.94 सैकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। यह अय्यासामी का इंडियन ग्रांप्री सीरीज में दूसरा स्वर्ण है। संतोष ने रजत और रामचंद्रन ने कांस्य जीता।


No comments