मोहाली और दिल्ली के वनडे मैच स्थानान्तरित करने की कोई योजना नहीं : बीसीसीआई
हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और दिल्ली में होने वाले सीरीज के अंतिम दो मैचों को स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई अंतिम दो वनडे को देश के उत्तरी भाग के बजाय दक्षिण में आयोजित करना चाहता है। मोहाली में चौथा वनडे 10 मार्च को जबकि दिल्ली में पांचवां वनडे 13 मार्च को खेला जाएगा। रिपोट्र्स के अनुसार सौराष्ट्र ने एक मैच की मेजबानी की पेशकश की है। खन्ना ने कहा, 'किसी भी मैच को उसके मूल स्थान से बदलने की योजना नहीं है। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मोहाली और दिल्ली में होने वाले सीरीज के दोनों वनडे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।Ó

No comments