आप पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र गोयल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला ले एफआईआर दर्ज कराई है. प्रशांत विहार थाने दर्ज कराए गए मामले में सिर्फ विधायक ही ही नहीं बल्कि उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत की गई है. फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला का आरोप है कि विधायक ने बंदूक दिखाकर न केवल उसे डराया बल्कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि वह सेक्टर 24 रोहिणी क्षेत्र में रहती है. एक दशक पहले उसके पति की मौत हो चुकी है और वह आप विधायक को बीते 15 साल से जानती है. पीडि़ता के मुताबिक, करीब 2 साल पहले वह पेंशन के काम से विधायक के सेक्टर 13 रोहिणी स्थित अपार्टमेंट गई थी. उस वक्त विधायक घर पर अकेला था. यहीं उसने पीडि़ता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को न बताने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया.

No comments