Breaking News

हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में होंगे शामिल, लड़ेंगे चुनाव

गुजरात। पाटीदार नेता हार्दिक पटले बहुत जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. हार्दिक पटेल जामनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक हार्दिक 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस में शामिल होने की बात पर हार्दिक पटेल ने कहा, मैं राजनीतिक रूप से तैयार हूं, लेकिन अभी मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता. गौरतलब है कि 12 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में होने वाली है. इस बैठक में हार्दिक पटेल के भी शामिल होने की खबर है.


No comments