शराब गटकने वाले चूहों ने अब ज्वैलरी शॉप से उड़ाए हीरे..
पटना। बिहार में चूहे इन दिनों लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. बात चाहे सरकारी शराब गटकने की हो या फिर बांध तोडऩे की चूहों की चर्चा चहुंओर होती है. अब ताजा मामला हाई प्रोफाइल चोरी का है, जिसके आरोपी या यूं कहें गुनाहगार भी चूहे ही बने हैं. दरअसल पटना के एक बड़े ज्वैलरी शॉप से चूहों की इस करतूत की खबर निकल कर सामने आई है. ज्वैलरी शॉप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान के स्टॉक से हीरों की ज्वैलरी गायब मिली. दुकान के मालिक को अपने कर्मचारियों पर शक हुआ लेकिन सभी ने अपने आप को बेगुनाह बताया. इसके बाद पटना के बोरिंग रोड स्थित इस ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में चौंकने वाली तस्वीर सामने आई. सीसीटीवी फुटेज में 'ज्वैल थीफÓ चूहे निकले. दुकान के किसी छोर से अंदर आए चूहे सीसीटीवी में हीरे की ज्वैलरी उड़ाते पकड़े गए. चूहे बड़ी आसानी से ज्वैलरी के पॉकेट को अपने मुंह में दबा कर ले जाते दिखे और इसकी भनक किसी को नहीं लगती.
पता चला कि हीरे चुराने के बाद चूहा दुकान की फॉल्स सीलिंग में जा घुसा है, जिस कारण हीरा नहीं मिल सका है. दुकान मालिक के मुताबिक हीरे की खोज जारी है. ये पूरा खेल दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वैसे बिहार में चूहों को लेकर कोई ये पहला मामला नहीं है, जिसने सुर्खियां बटोरी हो. इससे पहले भी बिहार में चूहे बांध तोडऩे से लेकर सरकारी फाइल खाने और शराब गटकने के लिए बदनाम हो चुके हैं.

No comments