जम्मू में बस स्टैंड पर आतंकी हमला
- घायलों की संख्या 26 पहुंची
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में एक बस स्टैंड पर आतंकी हमला होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि एक बस में ये धमाका हुआ है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया और पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड परिसर में धमाके के वक्त कुछ बसें खड़ी थी। वहीं बड़ी मात्रा में लोग भी जमा थे। धमाके में बस को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके में बस में मौजूद 18 लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों से पता चला है कि बस पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर हमले के बाद तुरंत फरार हो गए। वहीं सुरक्षा बलों ने बस स्टैंड परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया और जांच की जा रही है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद जांच को और तेज कर दिया है। धमाके में किसका हाथ है अभी इसके बारे में पता नहीं चला है।

No comments