कांग्रेस अपने चुनिंदा प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को सौंपेगी चुनाव का जिम्मा
- लोगों को बताएंगे-आप इस कारण कांग्रेस को वोट दो
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी आलाकमान श्रीगंगानगर लोकसभा सीट समेत सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में अपने चुनिंदा प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को तैनात करेगा। ये कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रशिक्षित कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंंगे कि आप इस कारण से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करो।
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीमें मार्च महीने के अंत तक पहुंच जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की रीति-नीति, संस्कूति और इतिहास का पाठ पढ़ाकर पूरे प्रदेश में करीब पचास हजार कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान एक एक्शन प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें तय किया जा रहा है कि किन-किन प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को किन-किन इलाकों में भेजकर कौन-कौनसे विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाए।
कांग्रेस की ओर से प्रशिक्षित किए गए कार्यकर्ताओं को अपने प्रभार क्षेत्र में घर-घर जा कर कांग्रेस की रीति-नीति, इतिहास, संस्कृति, कांग्रेस की पूर्व सरकारों द्वारा देश की तरक्की और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से अवगत करवाने के लिए कहा गया है।
पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को बताएंगे कि वे आखिर कांग्रेस को वोट क्यों दें। वे लोगों को देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान और अन्य दलों के योगदान के बारे में भी जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस तरह प्रशिक्षित करने के निर्देश पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिए थे। इसके बाद पन्द्रह से पच्चीस फरवरी तक शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। पार्टी का मानना है कि अगर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से अच्छी तरह काम लिया जा सका तो पार्टी के पक्ष मेे अच्छे परिणाम आएंगे।

No comments