Breaking News

सीवरेज के नाम पर छोड़े जा रहे सड़कों के गड्ढे

- नाली-पुलिया पर करोड़ों खर्च
श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास व नगरपरिषद की ओर से सीवरेज के नाम पर क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने का काम नहीं किया जा रहा। नाली-पुलिया के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। आगामी दिनों में सेतिया कॉलोनी और ब्लॉक एरिया में आरयूआईडीपी की ओर से 555 करोड़ रुपये की सीवरेज व पेयजल योजना का काम प्रस्तावित है। इस कारण सड़कों के निर्माण के लिए निविदाएं नहीं लगाई जा रहीं।
शहर की सेतिया कॉलोनी, बसंती चौक एरिया, विनोबा बस्ती क्षेत्र में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहन चालक परेशान हैं। सड़को के सुधार की मांग भी उठ रही है, लेकिन विकास व निर्माण कार्य करवाने वाली संस्थाएं इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं। यूआईटी के अभियंताओं ने बताया कि सेतिया कॉलोनी क्षेत्र में सीवरेज कार्य प्रस्तावित है। इस कारण वहां सड़कों का काम नहीं करवाया जा रहा। मॉडल टाऊन सहित सीवरेज कार्य पूर्ण हो चुकी कॉलोनियों में ही सड़क निर्माण किया जा रहा है।
सीवरेज के कारण ही नगरपरिषद सड़कों का निर्माण नहीं करवा रही। मुख्यमंत्री की घोषणा से जारी हुए दो करोड़ रुपये से केवल पैचवर्क करवाये जा रहे हैं। इसके अलावा पिछली बजट बैठक में सभापति द्वारा क गई घोषणा के तहत वार्डांे में 20-20 लाख रुपये से नाली-पुलिया का सुधार करवाया जा रहा है। सहायक अभियंता सुखपाल कौर ने बताया कि सीवरेज कार्य के बाद ही सीसी, पेवर और कॉरपेट कार्य करवाये जायेंगे।


No comments