निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएलओ, नोटिस
- व्हॉटसऐप पर गलत पोस्ट डालने पर भी होगी कार्यवाही
अनूपगढ़। लोकसभा आम चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के निरंतर अद्ययतन के लिए दो व तीन मार्च को विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद कई बीएलओ अनुपस्थित मिले। साथ ही बीएलओ द्वारा व्हॉटसऐप ग्रुप अनर्गल पोस्ट डालने तथा बेतुके कॉमेंटस करने पर आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए नोटिस जारी किया गया। रावला तहसीलदार ने जब मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तो वहां बीएलओ ओमप्रकाश, प्रेम कुमार अनुपस्थित पाए गए। साथ ही, चन्द्र सिंह, पृथ्वीराज को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस देकर जवाब मांगा। इसके अलावा बीएलओ वेदप्रकाश, मदन सहारण को भी आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया।

No comments