विभिन्न राशियों के जातकों की दिनचर्या पर होगा असर
- ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदला घर, पहुंचे वृष राशि में
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का आज राशि परिवर्तन हो गया है। मंगल ने आज मेष राशि से निकल कर वृष राशि में प्रवेश किया है। मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही शनि-मंगल का षडाष्टक योग बन गया है। यह एक ऐसा योग है, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। यह योग सात मई तक रहेगा। इस दौरान जन आक्रोश, प्राकृति आपदा, दुर्घटनाओं आदि का अंदेशा रहेगा।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि मंगल ग्रह मानव जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करता है। एक ओर जहां मंगल जन्मकुंडली में शुभ भूमिका में होने पर राजनीति में सफलता दिलाता है, वहीं अशुभ होने पर वाद-विवाद, चोट लगने जैसे अशुभ फल दिलाता है।
उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह सात मई तक वृष राशि में विचरण करेगा। सात मई को मंगल वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तब तक मंगल विभिन्न राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा।
जानिए, किस राशि
पर क्या प्रभाव
मेष: धन-संपत्ति में वृद्धि होने के योग। स्थाई संपत्ति से लाभ। सुख में वृद्धि।
वृष: शत्रु हावी होंगे। बाधाएं आएंगी। रोगों में वृद्धि और परेशानियां की वजह से कार्यों में देरी।
मिथुन: जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में व्यय होगा। घर में मरम्मत से जुड़े काम। धैर्य से काम लें। समय पक्ष का आएगा।
कर्क: कार्यों में सफलता। धन लाभ होगा और परिवार में सुख रहेगा।
सिंह: पिता की वजह से लाभ मिलेगा। कार्य में वृद्धि के योग। सफलता मिलेगी।
कन्या: भाग्य में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। यात्रा योग।
तुला: परेशानियां बढ़ेंगी। व्यय होगा। शत्रु हावी होंगे। चोट लगने का भय।
वृश्चिक: समय लाभदायक। सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सभी कार्यों में सफलता व धन लाभ।
धनु: शत्रुओं की पराजय होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक काम होगा।
मकर: संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग। कोई बड़ी उपलब्धि संभव।
कुंभ: कुछ परेशानियां बढ़ेंगी। माता से विवाद संभव। सुख में कमी का अंदेशा।
मीन: समय शुभ रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि, सभी काम समय पर होंगे। भाग्योदय संभव।

No comments