लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन
- सीटू ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर। अलवर के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों श्रमिकों पर लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें जिलाध्यक्ष का. हरकेवलदीप सिंह ने श्रमिकों पर बनाए गए झूठे मुकदमे वापिस लेने, निकाले गए मजदूर बहाल करने, लाठीचार्ज व फायरिंग की न्यायिक जांच करने, निमराना औद्योगिक क्षेत्र व पूरे प्रदेश में श्रम कानून को कड़ाई से लागू करने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

No comments