Breaking News

पाली में बस ने मारी दूसरी बस को टक्कर, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

पाली। जिले में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा की है, जहां आज सुबह खड़ी बस को एक दूसरी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बस मे सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
 जानकारी के मुताबिक जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के निकट आज सवेरे एक खड़ी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी बस पीछे से भिड़ गई, जिससे बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर सांडेराव सुमेरपुर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से पाली समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया।
 पुलिस ने बताया कि सुबह अहमदाबाद से पाली की तरफ जा रही बस केनपुरा के पास आगे खड़ी बस से भिड़ गई और बस को चीरते हुए निकल गई, जिससे बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं 30 लोग घायल हो गए।


No comments