मुख्यमंत्री से करेंगे संविदाकर्मियों को नियमित की मांग
श्रीगंगानगर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से गुुरुवार को मुख्यमंत्री के श्रीगंगानगर आगमन पर संविदाकर्मियों को नियमित की मांग की जाएगी। बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए रविन्द्र शर्मा ने बताया कि संविदा एएनएम को नियमित करने, मातृत्व अवकाश देने और अनुबंध शर्र्तांे को पूरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। बैठक में रामकुमार सिहाग, अजीत शर्मा, पिलास बिश्नेाई, राहुल मोयल, संदीप जाखड़, सुरेश भादू, नरेश चराया, पुष्पा जाट, गोमती, प्रमिला, हरविन्दर, अंजू अन्य मौजूद रहे।

No comments