Breaking News

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर राशि के लिए हैं अलग रंग

- होली पर्व पर ये रंग चमका देंगे आपकी तकदीर
श्रीगंगानगर। होली के पर्व पर रंगों की बौछार हो जाती है। हर कोई रंग से सराबोर हो जाता है लेकिन क्या आप जानते आपके लिए कौनसा रंग अहमियत रखता है। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के जातक के लिए अलग-अलग गुण, धर्म और रंग होते हैं। अगर राशि के ग्रह स्वामी के मुताबिक रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सुख-सौभाग्य और सफलता में वृद्धि होती है।
रंगों के पर्व होली पर रंग आपकी राशि के हिसाब से आपके जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। पंडितों की मानें तो हर व्यक्ति को अपने लिए निर्धारित रंग से ही होली खेलनी चाहिए।
पंडितों के अनुसार मेष के लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग शुभ हैं। मेष राशि के लोगों को काले, नीले और हरे रंग से परहेज करना चाहिए। वृषभ के लिए सफेद और क्रीम रंग शुभ हैं। वृषभ राशि के जातकों को हरे और लाल रंग से परहेज करना चाहिए। मिथुन राशि के लोंगों के लिए हरा और फिरोजी रंग शुभ हैं। मिथुन राशि के जातकों को लाल, नारंगी और पीले से परहेज करना चाहिए।  पंडितों के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम रंग शुभ हैं। कर्क के लोगों को हरे, काले और नीले रंग से बचना चाहिए। सिंह राशि के लिए केसरिया, लाल और गुलाबी रंग शुभ हैं। सिंह राशि के जातकों को नीले, काले और हरे रंग से बचना चाहिए। कन्या राशि के जातकों के लिए हरा और फिरोजी रंग शुभ हैं। कन्या राशि के लोगों को पीले, लाल और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
पंडितों के अनुसार तुला के लिए सफेद और हल्का नीला रंग शुभ है। तुला राशि के जातकों को हरे और पीले रंग से परहेज करना चाहिए। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नारंगी, लाल और गुलाबी रंग शुभ हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को काले, नीले और हरे रंग से बचना चाहिए। मकर राशि के लोंगों के लिए भूरा, स्लेटी और ग्रे रंग शुभ हैं। मकर राशि के लोगों को लाल, हरे और नारंगी रंग से बचना चाहिए। कुंभ राशि के लोगों के लिए भूरा, स्लेटी और ग्रे रंग शुभ हैं। कुंभ के जातकों को नारंगी, लाल और हरे से परहेज करना चाहिए। मीन के जातकों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ हैं। मीन के लोगों को काले, नीले और हरे रंग से बचना चाहिए।
इनका कहना है
प्रत्येक रंग हमारे लिए महत्व रखता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के जातक के लिए अलग रंग निर्धारित किया गया है। अगर व्यक्ति अपनी राशि के हिसाब से रंग लेकर होली खेले तो वह शुभ लाभप्रद और सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है।
-पंडित सत्यपाल पाराशर, श्रीगंगानगर।


No comments