Breaking News

26 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले

- सूरतगढ़ व रावतसर सीओ भी बदले
श्रीगंगानगर। पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने एक आदेश जारी करके प्रदेश में 26 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले किए हैं। सूची में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर सीओ व सूरतगढ़ के सीओ भी तब्दील किए गये हैं।
आदेश के अनुसार सूरतगढ़ के सीओ प्रतापमल केडिया को सवाईमाधोपुर में गंगापुर सिटी लगाया गया है। उनके स्थान पर गंगापुर सिटी से विद्या प्रकाश को नियुक्त किया गया है। इसी तरह से रावतसर सीओ दिनेश राजोरा को टोंक के उनियारा में सीओ लगाया गया है। उनके स्थान पर पाली जिले के सुमेरपुर सीओ दुर्गपाल सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर में कुल 26 डीएसपी को इधर-उधर लगाया गया है।


No comments