Breaking News

महिला अतिथियों ने की एमपीएल मैच की शुरुआत

- रिद्धि-सिद्धि लॉयंस ने डुडेजा फाइटर्स को 26 रनों से दी मात
श्रीगंगानगर। इस बार का एमपीएल महिलाओं को भी खूब रास आ रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन महिला अतिथियों ने एमपीएल मैच की शुरुआत की। क्रिकेट, मनोरंजन, गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के साथ-साथ मस्ती-धमाल होने की वजह से एमपीएल-6 देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को हुए पहले मैच में डुडेजा फाइटर्स ने रिद्धि-सिद्धि लॉयंस को 26 रनों से धूल चटाई।
एमपीएल-6 चेयरमैन विनीत जिन्दल ने बताया कि आज सुबह मैच की मुख्यातिथि बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी की पुत्री उर्वशी बिहाणी, सुमन जिन्दल, स्वाति डालमिया रहीं। महिला अतिथियों ने डुडेजा फाइटर्स और रिद्धि-सिद्धि लॉयंस के बीच टॉस करवाया। इसके पश्चात बैट -बॉल थामकर मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती पूजा जिन्दल, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल, टे्रडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, राजकुमार बंसल, विनय जिन्दल, संजय खेमका, दीपक डूंगाबूंगा, गौरव सहारण, संजय बतरा, मोनू बजाज, सतीश काकडिय़ा, सुरेंद्र धारणिया सहित अन्य मौजूद रहे।
गुरुवार सुबह हुए मैच में टॉस जीतकर रिद्धि-सिद्धि लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज निखिल के 31 रनों के बाद मध्यक्रम में शिवा ने मोर्चा संभालते हुए टीम के स्कोर को मजबूती दी। 36 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की बदौलत शिवा ने 39 और हरविन्दर ने 15 रनों का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित ओवर्स में 5 विकेट पर 118 रन बनाते हुए डुडेजा फाइटर्स के सामने जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी में डुडेजा फाइटर्स के लिए दिलशाद ने 2 और राजा, जसमीत व रोहित ने 1-1 खिलाड़ी को आऊट किया।
जवाब में डुडेजा फाइटर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर्स में 92 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 20 रन आशीष ने बनाए जबकि गौरव और लविश ने 16-16 रनों का योगदान दिया। रिद्धि-सिद्धि लॉयंस की ओर से हरविन्दर ने 3 और शमन ने 2 विकेट प्राप्त किए। नाबाद 15 रन और विकेट लेने वाले हरविन्दर मैन ऑफ दी मैच रहे। जसकरणसिंह सिद्धू, कन्हैया पारीक व सुखविन्दर सिंह ने अम्पायरिंग और मदन बेनीवाल-रणदीप सिंह ने स्कोरिंग में सहयोग दिया। कृष्णा वर्मा ने एंकरिंग, मानव, रियाज ने गीतों की प्रस्तुतियों और कोरल डांस ट्रूप ने नृत्य प्रस्तुतियों से उत्साहवद्र्धन किया।


No comments