तीसरे दिन भी मंडियों में नहीं बिकीं कृषि जिंसें
- मांगों के लिए धरनेे पर बैठे व्यापारी, मंडियों मेंं जनसम्पर्क शुरु
श्रीगंगानगर। कृषि जिंसों की सरकारी खरीद में आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को भी जिले की धानमंडियों में कृषि जिंसों की बिक्री नहीं हुई। आंदोलन की मजबूती के लिए जिले की जहां एक ओर मंडियों में व्यापारियों से सम्पर्क किया जा रहा है, वहीं दूसरे दिन भी व्यापारियों ने धरना देकर चेताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।
गुरुवार को राजस्थान कच्चा आढ़तिया संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रेश जैन के नेतृत्व में कच्चा आढ़तिया संघ उपाध्यक्ष दिनेश स्वामी और सुभाष झटवाल ने सादुलशहर, पीलीबंगा और सूरतगढ़ मंडियों का दौरा कर व्यापारियों से आंदोलन में सहयोग मांगा। तीनों मंडियों के व्यापारियों ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारिक हितों के लिए सभी एकजुट हैं।
इधर, जिला मुख्यालय पर व्यापारिक संस्थाओं के आह्वान पर दुकानें बंद रखते हुए मंडी व्यापारियों ने अनाज मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना लगाते हुए सरकार से आढ़त देने की मांग की।
इस मौके पर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल, कमलकंात कोचर, श्यामलाल आहुजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों नेे सरकारी खरीद में कच्ची व्यापारियों को आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग दोहराई।

No comments