Breaking News

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

श्रीगंगानगर। चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 3 एचएच लिंक रोड़ आज सुबह पिकअप जीप की टक्कर से तीन युवक घायल हो गये। गंभीर घायल एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया
गया है।
एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि लिंक रोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हरी सिंह पुत्र रामकृष्ण, मोहन पुत्र रामचन्द्र व रोहित पुत्र प्रभुदयाल को चोटें आई हैं। तीनों गांव महियांवाली के रहने वाले हैं। आज सुबह तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीगंगानगर जा रहे थे।
रास्ते में सामने से आ रही पिकअप जीप ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को  सरकारी अस्पताल में लाया गया, यहां से गंभीर घायल हरी सिंह को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एएसआई के अनुसार अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


No comments