नशे के सौदागरों का रिमांड समाप्त
- आज कोर्ट में दुबारा पेश करेगी पुलिस
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बडिंगा में दबिश देकर नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़े गये आरोपियों का आज रिमांड समाप्त हो रहा है। ऐसे में आरोपियों को आज श्रीकरणपुर अदालत में पेश किया जायेगा।
जवाहरनगर पुलिस थाना प्रभारी व प्रकरण के जांच अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि आरोपियों के साथ पकड़ा गोविन्द सहारण मुख्य सौदागर है। गिरफ्तार स्वर्ण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह जटसिख को गोविन्द सहारण ही सप्लाई देता था। उन्होंने बताया कि सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा। रिमांड अवधि के दौरान गोविन्द ने खुलासा किया है क वह नागौर से श्रीकरणपुर के स्वर्ण सिंह को अफीम की सप्लाई देता था। पुलिस आगे की कड़ी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि भारी पुलिस बल ने गांव बडिंगा में दबिश देकर स्वर्ण ङ्क्षसह सहित पांच जनों को 11 किलो अफीम, साढ़े तीन किलो पोस्त व पांच लाख 13 हजार रुपए की नगदी बरामद की थी। अफीम तस्करी का यह ठिकाना राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था।

No comments