आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनों ने किया प्रदर्शन
- रक्तदान भी करेंगी कार्यकर्ताएं
श्रीगंगानगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ कार्यवाही की। मानदेय बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से रखते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की तरफ गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। गत दिवस ही इन्होंने सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया था। सभी कार्यकर्ता रक्तदान भी करेंगे।
इस मौके पर सीता स्वामी, रीतू श्रीवास्तव, मीतू गोयल, संगीता सिंह, शीतल चौहान, नीलम रानी, उषा रानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थीं। जिला कलेक्टर को भी मुख्यमंत्री के नाम पूर्व में ज्ञापन दिया जा चुका है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी करने की घोषणा की स्वीकृति भारत सरकार ने 12 सितम्बर को कर दी गई थी और राशि अक्टूबर 2018 से लागू की गई। लेकिन अभी तक राज्य के आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनों को बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं हुआ।

No comments