विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- ग्रामीण अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिले
श्रीगंगानगर। केदारा कॉलोनी चक 7ई छोटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज अनेक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी में वे 1988 से निवास कर रहे हैं, परंतु आज तक आवासीय पट्टे नहीं होने के कारण उनको कई योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं हुआ। इस वजह से गलियों में पानी भरा रहता है। बीमारियां फैलने का भी डर है। गांव की ही जगह पर एसटीपी का निर्माण हुआ है, जिसमें शहर का गंदा पानी आता है। लेकिन हमारी कॉलोनी को इससे वंचित रखा गया है। ग्रामीण सुशील कुमार रत्तीवाल, सत्य रत्तीवाल, पवन कुमार, ओमप्रकाश, लेखराज, मीरा, प्रवीण कुमार, किशन लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments