Breaking News

योजनाओं में लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी

- विडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
श्रीगंगानगर। स्वायत्त शासन विभाग की विडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य शासन सचिव ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ आमजन के कार्य तत्परता से करने के निर्देश नगर निकाय अधिकारियों को दिये हैं। सरकारी योजनाओं पर कार्यवाही पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। गुरुवार को हुई विडियो कान्फ्रेसिंग में स्वच्छ भारत मिशपन, एलईडी स्ट्रीट लाईट, यूडी टैक्स, स्मार्ट राज प्रोजेक्ट, नलम प्रशासन शहरों के संग अभियान और अमृत योजना पर बिन्दुवार चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मुख्य सचिव ने नगर निकाय अधिकारियों को सभी योजनाओं को गम्भीरता से लेने और अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी भी उन्होंने दी है। विडियो कान्फ्रेसिंग में नगर परिषद श्रीगंगानगर, यूआईटी, नगर पालिका गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, पदमपुर और विजयनगर के अधिशाषी अधिकारी व तकनीकी अधिकारी शामिल हुए।


No comments