Breaking News

सीएमएचओ ऑफिस के आगे किया प्रदर्शन

- एनएचएम कार्मिकों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी
श्रीगंगानगर। समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्मिकों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। कार्मिकों ने गुरुवार सुबह अपनी मांगों के समर्थन में सीएमएचओ ऑफिस के आगे प्रदर्शन भी किया। हड़ताल की वजह से गंगानगर जिले सहित प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे कार्मिक मंगलवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। कार्मिक लंबे समय से समायोजन और केन्द्र सरकार की ओर से मानदेय बढोतरी का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं विशेषकर एनएचएम का प्रबंधकीय कामकाज प्रभावित हुआ है।
एनएचएम से संबंधित सभी कार्यक्रम और योजनाओं का काम भी अधर में अटक गया है। बुधवार को संगठन पदाधिकारियों की विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन इसमें मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। परिणामस्वरुप  एनएचएम कार्मिकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।


No comments