चिकित्सा शिविर में अनेक लोग लाभान्वित
श्रीगंगानगर। तेरापंथ महिला मंडल के गुरुवार को लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हुए। अध्यक्ष आशा बोरड़ ने बताया कि बीरबल चौक के नजदीक स्थित जैन भवन के श्री महावीर सभागार में शिविर में डॉ. हितेश यादव, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. संदीप सिहाग, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. रविना चुघ, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. मधुलिका बनर्जी, चंद्रेश जैन ने सेवाएं दीं।
शिविर संयोजक अनिता बोरड़, मंत्री राज सुराणा, संरक्षक नगर परिषद की पूर्व सभापति कौशल्या चौपड़ा, ओसवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बांठिया, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन, अंचल प्रभारी विमल कोटेचा, तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश बोरड़ मौजूद थे।

No comments