Breaking News

मॉडल कॉलोनी में तोड़ दी नाली

- एलएण्डटी की लारवाही, लोग परेशान
श्रीगंगानगर। सीवरेज कार्य के दौरान ठेकेदार फर्म लार्सन एण्ड टूब्रो के कार्मिकों की लापरवाही के चलते मॉडल टाउन में एक नाली तोड़ दी गई। मॉडल टाउन प्रथम में नाली टूटते ही गली में पानी फैल गया। किचड़ के कारण लोग परेशान होते रहे। सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने राजस्थान सम्पर्क हैल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
सूरतगढ़ रोड माडल टाउन निवासी चन्द्र कुमार सोनी ने शिकायत में बताया है कि सीवरेज कम्पनी की तरफ से हो रही लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं। कल शाम सीवरेज कम्पनी के कार्मिकों ने लापरवाही से काम करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली व भारी मशीनों से नाली को तोड़ दिया। इसके बाद लोगों के घरों के आगे व खाली भूखण्डों में गंदा पानी छोड़ दिया गया। जागरुक लोगों ने जब एतराज जताया तो ठेकेदार फर्म के कार्मिकों ने बदस्लुकी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने इस लापरवाही के लिए ठेकेदार फर्म पर कार्रवाई की मांग की है।


No comments