Breaking News

दोस्त के घर दम तोडऩे वाली विवाहिता का पोस्टमार्टम

श्रीगंगानगर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोडऩे वाली विवाहिता के शव का आज दोपहर पोस्टमार्टम करवा दिया गया। पुलिस ने मृतका के मामा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला के दोस्त बैंक कर्मचारी को पूछताछ करके छोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी आबादी निवासी 32 वर्षीय विवाहिता वेलेंटाइन डे पर मॉडल टाउन में रहने वाले बैंक कर्मचारी अनिल चमार के पास आई थी। यहां उसकी तबीयत खराब होने पर उसने दम तोड़ दिया। अनिल अपनी दोस्त को लेकर अस्पताल में पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया और शव सौंप दिया। मृतका के मामा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। एसआई सुशीला ने बताया कि मृतका के दोस्त अनिल चमार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जब जरूरत होगी, उसे तलब कर लेंगे। वह अभी कोर्ट में है। ज्यादा बात बाद में करूंगी। गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी व मृतका के बीच करीब सवा महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। मृतका उससे मिलने के लिए चण्डीगढ़ से आई थी। मृतका का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। उसके चार वर्षीय एक बेटी भी है।


No comments