Breaking News

सीधा दिल्ली से जुड़ा सादुलशहर

- अब वाया सादुलशहर चलेगी रोडवेज की स्लीपर कोच
सादुलशहर। श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए चलने वाली राजस्थान राज्य पथ परिवहन की स्लीपर कोच अब वाया सादुलशहर होकर जाया करेगी। आगार प्रबंधन ने इस सम्बंध में आदेश जारी करने के साथ आज से ही स्लीपर कोच बस को डायवर्ट रूट से चलाने का निर्णय किया है।
रोडवेज सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर से रात्रि 8.30 बजे रवाना होने वाली बस वाया लालगढ़, सादुलशहर, हनुमानगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह दिल्ली पहुंचेगी। सादुलशहर में रात्रि 9 बजे बस का ठहराव कुछ देर के लिए होगा। सवा 9 बजे बस हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो जायेगी। सादुलशहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंगला व ओम सरदारशहरिया के नेतृत्व में दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली रोडवेज बस का स्वागत आज किया जायेगा। रोडवेज सूत्रों के अनुसार सादुलशहर से बस में सवार होने वाले यात्रियों को श्रीगंगानगर से दिल्ली के यात्रियों के मुकाबले किराये में कुछ राहत रहेगी। गंगानगर और दिल्ली के यात्रियों के लिए किराया पूर्व निर्धारित रहेगा।


No comments