सात दिनों में तीसरी बार वकीलों ने रखी हड़ताल
- जयपुर में हो रही है राजस्थान बार कौंसिल की बैठक
श्रीगंगानगर। एडीजे भर्ती परीक्षा में कोटा घटाने से आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को फिर से हड़ताल की। राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत पिछले सात दिनों में तीसरी बार वकील हड़ताल कर चुके हंै। पूरे जिले में हड़ताल का असर रहा। इस बीच राजस्थान बार कौंसिल की जयपुर में दोपहर बाद बैठक हुई, जिसमें विरोध की रणनीति पर चर्चा हुई।
गंगानगर बार संघ अध्यक्ष जसवीर मिशन ने बताया कि एडीजे भर्ती परीक्षा में कोटा घटाने से नाराज वकीलों ने आज भी हड़ताल रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गंगानगर में हड़ताल के चलते वकीलों ने कामकाज नहीं किया। रोषस्वरुप राजस्थान बार कौंसिल की जयपुर में दोपहर बाद सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर जयपुर बार संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव नरपत सिंह, गंगानगर बार संघ सचिव हंसराज और महेंद्र जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे। मिशन ने बताया कि बैठक में 23 फरवरी को आयोजित भर्ती परीक्षा के विरोध बारे रणनीति पर चर्चा की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी।

No comments