मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया
- कलेक्ट्रेट के समक्ष आंगनबाड़ी व आशासहयोगिनों का धरना जारी
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनों ने आज अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जहां धरना जारी रखा, वहीं सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर सीता स्वामी, रीतू श्रीवास्तव, मीतू गोयल, संगीता सिंह, शीतल चौहान, नीलम रानी, उषा रानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
इससे पूर्व गत दिवस जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी करने की घोषणा की स्वीकृति भारत सरकार ने 12 सितम्बर को कर दी गई थी और राशि अक्टूबर 2018 से लागू की गई। लेकिन अभी तक राज्य के आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनों को बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments