तनाव से प्रोपर्टी बाजार पर संकट के बादल
श्रीगंगानगर। कल पाकिस्तानी सीमा में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई और बुधवार को पाकिस्तान की और से प्रतिक्रिया स्वरूप हुई कार्रवाई से भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इसका असर प्रोपर्टी बाजार पर पडऩे की सम्भावना पैदा हो गई है। नोटबंदी के बाद गिरे प्रोपर्टी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सुधार की उम्मीद लगाई जा रही थी। शहर की कुछ कॉलोनियों में मामूली तेजी के दावे भी किए गए थे। नए सोदों के लिए पूछ-ताछ शुरू ही हुई थी कि भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया। प्रोपर्टी के जानकार इस तनाव को बाजार में एक बार फिर से अस्थिरता लाने वाला मान रहे हैं।

No comments