Breaking News

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की ने मुकाबला कर बचाई इज्जत

- आर्केस्ट्रा संचालिका ने 10 हजार में कर दिया था अस्मत का सौदा, कर दिया था 3 युवकों के हवाले
श्रीगंगानगर। बठिंडा से हिंदुमलकोट क्षेत्र में एक शादी समारोह में प्रोग्राम पेश करने आई आर्केस्ट्रा की 28 वर्षीय लड़की का आर्केस्ट्रा संचालिका ने 10 हजार में सौदा कर दिया। संचालिका ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला बेसुध कर एक घंटे के लिए तीन युवकों के हवाले कर दिया।
युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की लेकिन लड़की ने मुकाबला कर खुद को बचाया और बठिंडा पहुंच गई। लड़की के सारे कपड़े भी फटे हुए थे। उसे उसके पति ने बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां अबोहर पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने अबोहर पुलिस को बताया कि उसे बठिंडा के मुल्तानिया रोड की आर्केस्ट्रा संचालिका अबोहर ले गई थी। दिन की शादी थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पांच बजे वह इनोवा में बठिंडा रवाना हो गए। रास्ते में इनोवा खराब हो गई।  रात 9 बजे ठीक हुई तो बठिंडा के लिए चल पड़े। गाड़ी में में वह, संचालिका, उसकी मां, अनाउंसर, ड्राइवर और एक और लड़की थी।
इसी बीच संचालिका ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद फोन पर किसी से बात करने लगी कि लड़की अच्छी है और एक घंटे के 10 हजार रुपए लगेंगे।
मलोट रोड पर संचालिका ने उसे जबरन उतार दिया। तीन लड़के आए और उसे पकड़कर झाडिय़ों में ले गए। वह चिलाती रही लेकिन कोई बचाने नहीं आया।
किसी तरह उसने पति को फोन किया। पति ने संचालिका को फोन किया तो उसने कहा कि उसकी पत्नी को कुछ नहीं हुआ है, वह बठिंडा पहुंच रहे हैं। रास्ते में संचालिका और दूसरी लड़की ने उसे पीटा। धमकाने लगे कि उन्होंने उसके बदले 10 हजार रुपए दिए हैं।


No comments