आढ़त के लिए व्यापारियों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया
- लगातार दूसरे दिन जिले की मंडियों में नहीं हुआ कामकाज
श्रीगंगानगर। कृषि जिंसों की सरकारी खरीद में आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को मंडी व्यापारियों ने जुलूस निकालते हुए रोष जताया। बाद में कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की। व्यापारिक मांगों के चलते लगातार दूसरे दिन जिले की धानमंडियों में कामकाज नहीं हुआ।
इससे पूर्व व्यापारिक संस्थाओं के आह्वान पर मंडी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखते हुए नई धानमंडी से रोषस्वरुप जुलूस निकाला। इसके पश्चात् कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने धरना लगाते हुए नारेबाजी की।
इस मौके पर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल, राजस्थान कच्चा आढ़तिया संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रेश जैन, श्यामलाल आहुजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। धरनारत व्यापारियों नेे बताया कि सरकारी खरीद में कच्ची व्यापारियों को आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग को लेकर 26 फरवरी से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले की धानमंडियां बंद हैं। जब तक सरकार इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक धानमंडियां बंद रहेंगी। मांग न मानने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। व्यापारियों की इस हड़ताल को मंडी मजदूर, तोला, धानका और मुनीमों ने भी समर्थन दिया है।

No comments