श्रीगंगानगर सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा बहुत जल्द संभव
- श्रीगंगानगर के जन प्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाकर की रायशुमारी
श्रीगंगानगर। कांग्रेस ने श्रीगंगानगर समेत प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए कवायद तेज कर दी है। दिल्ली के पंजाब भवन में मंगलवार को पूरा दिन इसके लिए रायशुमारी चली। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में फिर टिकट के दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सह प्रभारी की उपस्थिति में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों, मौजूदा विधायकों, विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों, संगठन के जिला प्रभारियों, एक्स एमपी से तीन-तीन नाम मांगे गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो बहुत जल्दी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
श्रीगंगानगर सीट के लिए प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, पूर्व सांसद शंकर पन्नू और भरतराम मेघवाल, जिला प्रभारी मनीष धारणिया, सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़, करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, श्रीगंगानगर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अशोक चांडक, सूरतगढ़ से प्रत्याशी रहे हनुमान मील तथा रायसिंहनगर से प्रत्याशी सोना देवी बावरी आदि ने आलाकमान के समक्ष प्रत्याशी बनाने के लिए नाम प्रस्तुत किए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर सीट के लिए जो नाम पार्टी पदाधिकारियों ने सुझाए, उनमें पूर्व सांसद शंकर पन्नू, भरतराम मेघवाल, पूर्व आईएएस अधिकारी ललित मेहरा, पूर्व आईपीएस अधिकारी आरपी सिंह समेत विभिन्न नाम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 11 घंटे तक चली बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी कारण से नहीं जा पाए। संभावना है कि वे बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होंगे। रायशुमारी के पहले दिन मंगलवार को चूरू, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, श्रीगंगानगर, टोंक, करौली और भरतपुर लोकसभा सीटों के लिए रायशुमारी की गई। दिल्ली में राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन दिन तक बैठक होनी है। बुधवार के बाद फिर अगली बैठक एक मार्च को होगी।

No comments