शीला देवी होंगी घड़साना की नई विकास अधिकारी
- पंचायती राज विभाग ने बदले बत्तीस अधिकारी
श्रीगंगानगर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने एक आदेश जारी कर बत्तीस विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत शीला देवी को घड़साना पंचायत समिति का प्रभार दिया गया है। साथ ही अनूपगढ़ पंचायत समिति की विकास अधिकारी शाजिया तब्बुसम को एपीओ कर दिया है।
आदेश के अनुसार कोलायत (बीकानेर) से घड़साना (श्रीगंगानगर) पंचायत समिति में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह विनेश कुमार को नोखा (बीकानेर) से पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य पद पर नियुक्ति दी गई है। सुनील वर्मा को खैराबाद (कोटा) से श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) और वैभव अरोड़ा को पीलीबंगा (हनुमानगढ़) में लगाया गया है। इसके साथ ही अनूपगढ़ पंचायत समिति की विकास अधिकारी शाजिया तब्बुसम सहित कई अधिकारियों को एपीओ करते हुए विभागीय मुख्यालय पर उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया है।

No comments