फांसी लगाकर एएनएम छात्रा ने की आत्महत्या
- पहले कमरे को सजाया, फिर जिन्दगी को अलविदा
श्रीगंगानगर। ब्लॉक एरिया में पूर्व विधायक राधेश्याम के मकान के निकट आज दोपहर एक छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने गुब्बारों से अपने रूम को सजाया था। पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लवप्रीत कौर पुत्री जग्गा सिंह निवासी अनूपगढ़ के रूप में हुई है। लवप्रीत कौर इस मकान में किराये के कमरे में रहती थी। उसके साथ एक लड़की और कमरे में रहती थी। दूसरी लड़की कॉलेज गई हुई थी। कमरे में लवप्रीत कौर अकेली ही थी। उसकी रूम पार्टनर आज दोपहर कॉलेज से कमरे में आई, तो गेट बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। उसने पड़ौसियों के मकान में जाकर खिड़की से देखा, तो लवप्रीत कौर की लाश फंदे से झूल रही थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्रोई, ड्यूटी ऑफिसर झाबरलमल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान मालिकों की मौजूदगी में गेट तोड़ कर अंदर देखा। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली है। मौके पर सुसाइड नोट मिलने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि लवप्रीत कौर पिछले दो महीने से इस मकान में किराये पर रहती थी। एएनएम छात्रा लवप्रीत कौर का कमरा गुब्बारों से सजा हुआ था। इसके पीछे का कारण पुलिस समझने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। वह अनूपगढ़ तहसील के गांव से रवाना हो गये हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
छात्रा के आत्महत्या करने की खबर इलाके में फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर एकत्रित हो गये। आज दोपहर सवा दो बजे समाचार लिखे जाने तक छात्रा का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने मृतका के साथ कमरे में रहने वाली छात्रा से भी कुछ जानकारी हासिल की है।

No comments