दादी से झगडऩे के बाद जुड़वा भाइयों ने जहर निगला
दोनों की हालत खतरे से बाहर
मूक बधिर हैं माता-पिता
श्रीगंगानगर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 8 जैड मामूली बात को लेकर दादी से झगड़ा होने पर दो जुड़वा भाइयों ने जहर निगल लिया। बुजुर्ग दादी आज सुबह दोनों पातों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। दोनों भाईयों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में पहुंची एसआई सुशीला ने बताया कि जिला अस्पताल में 19-19 वर्षीय जुड़वा भाई राम और लक्ष्मण को उनकी दादी ने आज सुबह भर्ती करवाया है। दोनों के पिता शंकरलाल आंखों से देख नहीं सकते। मां भी सुन और बोल नहीं सकती। बुधवार शाम को दादी से दोनों की बोलचाल हो गई थी। गुस्से में आकर दोनों जुड़वा भाईयों राम व लक्ष्मण ने घर में रखी स्पे्र पी ली। कम मात्रा में स्पे्र गले से नीचे उतरने पर दोनों घर ही थे। रात भर उल्टियां करते रहे, लेकिन परिवार के लोगों को पता नहीं चल पाया। आज सुबह पोतों ने दादी को बताया कि उन्होंने कल शाम को गुस्से में आकर स्पे्र पी ली थी। ऐसे में दादी ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी मुश्किल से पोतों को जिला अस्पताल में पहुंचाया।
एसआई सुशीला ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई नहीं करवाने के लिए लिखित में दिया है। कल शाम को रोटी मांगने की बात को लेकर दादी से बोलचाल हो गई थी। दादी को भी कम दिखाई देता है। दोनों भाई जुड़वा पैदा हुये, तो उनका नाम भी राम, लक्ष्मण रख दिया गया था।

No comments