समय पर नहीं हो रहा विद्युत शिकायतों का निवारण
श्रीगंगानगर। विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण निर्धारित समय पर नहीं हो रहा। लोगों को दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। करीब एक साल पहले जोधपुर डिस्कॉम की ओर से शिकायत निवारण का कार्य ठेकेदार फर्म को दिया गया था। संबंधित फर्म की ओर से सब डिवीजन पर फाल्ट रिमूवल टीम की नियुक्ति की गई। दावा किया गया कि टोल फ्री नंबर पर दर्ज होने के दो घंटे में निवारण कर दिया जाएगा। अब बीते कुछ दिनों से ऐसा नहीं हो रहा। गुरुवार को बी ब्लॉक निवासी विद्युत उपभोक्ता वजीरचंद ने तार टूटने के कारण सप्लाई बंद होने की शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत का निवारण 24 घंटे बीतने पर भी नहीं हुआ। वार्ड पार्षद की सिफारिश पर कनिष्ठ अभियंता ने समस्या समाधान करवाया।
No comments