ऐनवक्त पर दुल्हा गायब, दुल्हन परिवार में हडक़म्प
सूरतगढ़। दो परिवारों के पांव के नीचे से उस समय जमीन खिसक गई, जब ऐनवक्त पर दुल्हा गायब हो गया। इससे दोनों परिवारों में हडक़म्प मचा हुआ है। दुल्हन परिवार के लोग भी बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं। दोनों परिवारों ने आज शाम होने वाली शादी को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की थी।
थाना प्रभारी निकेत पारीक ने बताया कि लडक़ा-लडक़ी की आज शाम एक मैरिज पैलेस में शादी तय थी। दोनों परिवार तैयारियां में लगे हुए थे। कल शाम को दुल्हा गायब हो गया। पहले परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। परेशान होकर पुलिस थाना में आये। युवक के मोबाइल नम्बर के आधार पर उसकी तलाश करवाई जा रही है। दोनों ही परिवार परेशान हैं। दुल्हन व उसका परिवार एक होटल में रूका हुआ था। मैरिज पैलेस में सभी तैयारियां की जा चुकी थी।
उधर सूत्रों ने बताया कि लडक़ी शिक्षित है, लेकिन राजकीय सेवा में नहीं है। लडक़ा आयकर विभाग में अधिकारी है। वह किसी और से मोहब्बत करता था।
ऐसे में उसने शादी नहीं करने के लिए गायब होना ठीक समझा। लडक़े के गायब होने पर लडक़ी पक्ष के लोग बेहद परेशान बताए जा रहे हैं। आज दोपहर समाचार लिखे जाने तक गायब दुल्हे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

No comments