शाहरुख, जैकी श्राफ, अनिल कपूर और क्रिकेटर युवराज के खिलाफ नोटिस
- धोखाधड़ी का मामला
नई दिल्ली। शाहरुख खान, बोमन इरानी और जैकी श्राफ जैसे शीर्ष फिल्मी कलाकारों समेत करीब 500 लोगों को नोटिस जारी कर क्यू नेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड से उनको कथित रूप से किए गए भुगतान का ब्योरा देने को कहा गया है। अधिकारी ने कहा कि अनिल कपूर, अल्लू सिरीष और क्रिकेटर युवराज सिंह को भी नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, क्यूनेट मामले की जांच के दौरान हमने पाया कि कुछ हस्तियों ने कंपनी की प्रचार गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, हमने उन्हें चार मार्च को पेश होकर उन्हें अपने इस काम के संदर्भ में मिले पारिश्रमिक और अन्य अनुलाभों पर सफाई देने को कहा है। अधिकारी के अनुसार, उन्हें सीआरपीसी की धारा 91 के तहत व्हाट्स एप नंबर पर नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन्हें नोटिस मिला है, वे अपने प्रतिनिधियों के मार्फत अपना ब्योरा पेश कर सकते हैं, उन्हें पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है।

No comments